जांजगीर चाम्पा /जांजगीर चाम्पा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद बाद में मारपीट में बदल गया, इस घटना में जहाँ सरपंच के पिता जोत राम कश्यप की मौत हो गई,घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणेश विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज के बाद विवाद हुआ, राहुल ने इसकी जानकारी अपने पिता और गांव के सरपंच रोहित कश्यप को दी,रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे जिसके बाद उनके साथ भी मारपीट हुई,
इसके बाद रोहित और राहुल, जोत राम कश्यप के साथ बाइक से पंतोरा चौकी में शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे,रास्ते में गांव के हाईस्कूल के पास शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप मिले वहां बातचीत के दौरान फिर विवाद बढ़ गया,
पुलिस के मुताबिक, शिव कश्यप ने डंडे से हमला किया, जबकि नारायण और संजय कश्यप ने रोहित, राहुल और जोत राम के साथ मारपीट की,इस दौरान जोत राम को जमीन पर गिराकर उनके सिर और छाती पर हमला किया गया,गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई और रोहित और राहुल को भी गंभीर चोटें आई हैं,
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है,फ़िलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है…




