सक्ती /कोचिंग सेंटर जाने निकली छात्रा नीलम साहू के अचानक लापता हो जाने से परेशांन परिजनों ने छात्रा की तलाश में आमजन से मदद की अपील की है, दरअसल जैजैपुर निवासी 19 वर्षीय छात्रा नीलम साहू कोचिंग सेंटर जाने के नाम निकलने के बाद घर नहीं लौटी ,जिससे परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की और फिर घटना की सूचना पुलिस को दी,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ निवासी नीलम साहू (रिया साहू) बीते 6 फरवरी 2026 को हंसल अकैडमी, जैजैपुर कोचिंग सेंटर गई थी, जहां से लापता हो गई, नीलम साहू जिसकी जन्मतिथि 1 अगस्त 2006, कद लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग गोरा है।

परिजनों ने बताया कि बच्ची को हल्की माइग्रेन की समस्या भी है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है,घटना के बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल प् रहा है, नीलम के पिता दिलीप कुमार साहू ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी नीलम के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर- 9907145878/8839490940/ 7828081697 वही परिवार ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति के वे जीवन भर आभारी रहेंगे और उचित सम्मानजनक सहयोग राशि भी प्रदान की जाएगी।




