Skip to content

किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार,40 हजार रुपए नगद और जरूरी दस्तावेजों से भरा थैला हो गया चोरी…

रायगढ़ /रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किसान की टवेरा कार की अगली सीट से 40 हजार रुपए नगद और जरूरी दस्तावेजों से भरा थैला चोरी हो गया, किसान बैंक से रुपए निकालकर थैला कार की सामने वाली सीट पर रखकर पेट्रोल पंप पहुंचा था, इसी दौरान अज्ञात चोर ने कार का बायां दरवाजा खोलकर थैला पार कर दिया, घटना के बाद किसान ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है,

मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम कुसमुरा निवासी चंद्रशेखर नायक खेती-किसानी करते हैं, वे सोमवार को घरेलू काम के लिए रुपए निकालने वे अपनी टवेरा कार से अपेक्स बैंक रामपुर पहुंचे थे, बैंक से खाते से 40 हजार रुपए निकालकर उन्होंने रुपए थैले में रखे और टवेरा की सामने वाली सीट पर रख दिया,

इसके बाद वे घड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे,चंद्रशेखर ने टवेरा को पेट्रोल पंप के बाजू में खड़ा किया था,इसी दौरान शाम के समय अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी के बाएं तरफ का दरवाजा खोला और सामने की सीट पर रखा थैला पार कर दिया, थैले में 40 हजार रुपए के अलावा अपेक्स बैंक की पासबुक, एसबीआई की चेकबुक, ग्रामीण बैंक की चेकबुक और अन्य दस्तावेज थे,

कुछ देर बाद चंद्रशेखर ने देखा कि सामने वाली सीट पर रखा कैश से भरा थैला गायब है, उन्होंने पेट्रोल पंप और आसपास काफी तलाश की लेकिन थैला नहीं मिला,इसके बाद वे कोतवाली थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई,फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है…