सक्ती / बेरीकेट्स लगाकर की गई चेकिंग कार्यवाही के दौरान पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा,नाबालिग सहित राजस्थान निवासी आरोपी अर्पित सिंग पिता रमेश सिंग उम्र 20 साल थाना जेवाजा जिला अजमेर गिरफ्तार,गांजा परिवहन मे टाटा ट्रेलर कीमती 40 लाख रूपये लगभग जप्त,

दरअसल चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली को मुखबीर सुचना मिला कि कुछ व्यक्ति ट्रेलर वाहन टाटा सिगना कमांक RJ09GC 5216 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा भरकर उड़ीसा से चन्द्रपुर फगुरम खरसिया होते हुये राजस्थान की ओर जा रहे है,
मुखबीर सुचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ एन.डी.पी.एस. एक्ट के नियमो का पालन करते हुये सागर फैमली ढाबा के सामने खरसिया डभरा मेन रोड ग्राम बोडासागर के सामने नाकाबंदी करते हुये एक संदिग्ध ट्रेलर के पहुंचने पर तत्काल वाहन को रोक कर रेड कार्यवाही किये
एवं मौके पर तलाशी / बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपियों के कब्जे से 08 अलग-अलग सफेद नीला रंग प्लास्टिक के बोरी में भरा 05-05 पैकेट मादक पदार्थ गांजा प्रत्येक पैकेट भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ तथा प्रत्येक पैकेट लगभग 05-05 कि०ग्रा० का
कुल 40 पैकेट मादक पदार्थ गांजा 208.965 कि०ग्रा० किमती 1,4500000रू लगभग एवं मादक पदार्थ परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर टाटा सिगना कमांक RJ09GC 5216 किमती 40,00000 रूपये तथा उस में भरा Fluorspar powder किमती 21,42,210 रूपये,
आरोपीगणों का 02 नग वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन किमती 15000-15000 रूपये, जप्त वाहन व अवैध गांजा जूमला किमती 1,8500000 (एक करोड पचासी लाख रूपये लगभग ) को बरामद किया गया,
आरोपियो के द्वारा जप्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 20 बी एन. डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी एवं अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, साईबर सेल सक्ती प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, सहायक उप निरीक्षक हीराराम संवरा, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, साईबर सेल के आरक्षक अलेक्स मिंज, आरक्षक नान्हीराम यादव, आरक्षक फारूख खान, आरक्षक अनिल रात्रे, आरक्षक दिनेश कुमार पटेल एवं आरक्षक अविनाश देवांगन का योगदान रहा।




