Skip to content

उसने फुलप्रूफ प्लान के तहत घटना को दिया अंजाम पर तीसरी आखं ने सब गड़बड़ कर दी–

नई दिल्ली / उसने फुलप्रूफ प्लान के तहत घटना को दिया अंजाम पर तीसरी आखं ने सब गड़बड़ कर दी,और मामला खुल गया, दरअसल बिहार के औरंगाबाद पुलिस ने प्रियांशु उर्फ छोटू मर्डर केस का खुलासा करते हुए हत्या की मास्टरमाइंड मृतक प्रियांशु उर्फ छोटू की पत्नी गुंजा सिंह समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है,मामले में एसपी अम्बरीष राहुल ने प्रेस के सामने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि मृतक की पत्नी गुंजा का अनैतिक संबंध उसके सगे फूफा जीवन सिंह के साथ था जिसके चले ये हत्याकांड हुआ,

मामले में मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय गुंजा का अपने सगे फूफा जीवन सिंह के साथ लम्बे से प्रेम प्रसंग चल रहा था,गुंजा अपने सगे फूफा से शादी करना चाहती थी लेकिन परिजन राजी नहीं थे और उसकी शादी डेढ़ महीने पहले ही एक युवक से करा दिया,

25 जून को प्रियांशु अपनी बहन से मिलने के बाद ट्रेन से घर लौट रहा था और नवीन नगर स्टेशन पर उतर गया उसने गुंजा से किसी को बाइक से भेजने के लिए कहा, घर जाते समय उसे गोली मार दी गई इससे उसकी मौत हो गई।  

एसपी ने बताया कि गुंजा की शादी हो जाने के बाद प्रियांशु उनके प्यार की राह में बाधक बनने लगा ऐसे में प्रेमी फूफा जीवन के साथ मिलकर गुंजा ने अपने पति की हत्या कराने का फैसला लिया,जीवन सिंह ने भाड़े के शूटरों को हायर किया और गुंजा की शादी के महज 45 दिन बाद यानी कि 24 जून की रात प्रियांशु की हत्या करा दी,

24 जून की रात नबीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप मोड़ के पास प्रियांशु की गोली मारकर हत्या उस समय की गई थी,जब वह जब बाइक से अपने गांव बड़वान लौट रहा था,एसपी ने कहा कि घटना के बाद एसआईटी का गठन किया और पुलिसिया जाचं शुरू की,

इस दौरान सीडीआर जांच और सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल और सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर गुंजा सिंह और 2 अन्य अपराधियों जयशंकर और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया,पूछताछ में गुंजा ने इस खूनी साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार भी कर ली है,उन्होंने कहा कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।