सक्ती / जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डभरा-खरसिया सड़क मार्ग पर ग्राम लक्ष्मण भाटा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,जिसमे ईंट से भरे अनियत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से ठोकर मार दी,
जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोटमी निवासी बरेठ परिवार के लोग मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे, इसी बीच लक्ष्मण भाटा के पास पीछे से आ रहे ईंट लोड तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं हादसे में साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसे तत्काल डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई,सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




