कोरबा /कोरबा जिले में मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक 5 साल के मासूम की नोच-नोच कर जान ले ली, कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला,घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुचाया,
पर जाचं उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है,मृतक मासूम की पहचान 5 साल के प्रकाश पटेल पिता किशोर पटेल के रूप में हुई है,प्रकाश कक्षा पहली का छात्र था,

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर जिले के रहने वाले किशोर पटेल अपने परिवार के साथ दादर में रहकर रोजी-मजदूरी करता हैं, घटना को लेकर किशोर पटेल ने बताया कि शाम 4 बजे लगभग वह दादर में एक घर पर मजदूरी का काम कर रहा था,
उसका बेटा प्रकाश उससे मिलने आया था और मिलने के बाद घर वापस लौट रहा था,इसी दौरान रास्ते में 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया, पिता ने बताया कि बेटे की चीख-पुकार सुनकर वह तुरंत दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा,
लेकिन तब तक कुत्ते मासूम को दौड़ा-दौड़ाकर नोच रहे थे, कुत्तों ने प्रकाश के सिर, गले और गुप्तांग के पास गंभीर जख्म कर दिए थे,मासूम जमीन पर तड़प रहा था,किसी तरह कुत्तों को भगाकर पिता ने बेटे को गोद में उठाया और जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया,
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे,अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, स्थानीय लोगों का कहना है कि दादर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है,
राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आए दिन कुत्तों के झुंड का सामना करना पड़ता है,कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया,परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके आतंक पर नियंत्रण के लिए तुरंत अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान न जाए…..




