सक्ती /सक्ती जिले में मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम अंडा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान दीप्ति चंद्रा (11 वर्ष) पिता मुरीत चंद्रा, निवासी ग्राम अंडा, तहसील अड़भार के रूप में हुई है,बताया जा रहा है कि क्षेत्र में मौसम खराब होने के दौरान अचानक तेज गर्जना और बिजली चमकने की घटना हुई।

इसी दौरान दीप्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया,तत्काल आसपास के लोगों ने बच्ची को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
सूचना मिलने पर मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया,पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की,वहीं घटना के संबंध में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
दीप्ति चंद्रा स्थानीय विद्यालय की छात्रा थी,उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है,




