Skip to content

अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, STF की टीम ने की कार्यवाई….

बिलासपुर / बिलासपुर जिले में अवैध रूप से रह रहे एक कथित बांग्लादेशी नागरिक को STF की टीम ने गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान अतीक हुसैन के रूप में बताई गई है, एसटीएफ के मुताबिक उसे बिलासपुर की सूर्या बिहार कॉलोनी से पकड़ा गया,कार्रवाई के दौरान उसके पास से कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं,

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार अतीक हुसैन वर्ष 2005 में भारत आया था, इसके बाद वह कथित तौर पर बिलासपुर में ही रह रहा था, जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि वह NTPC सीपत में लिफ्ट मेंटेनेंस का काम करता था, STF अब आरोपी के भारत आने, उसके लंबे समय से बिलासपुर में रहने और भारतीय पहचान से जुड़े दस्तावेज हासिल करने की प्रक्रिया की जांच कर रही है,

कार्रवाई के दौरान बरामद दस्तावेजों को जांच के लिए लिया गया है, STF यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन दस्तावेजों को कब और कहां तैयार कराया गया तथा इनके जरिए आरोपी ने किस तरह अपनी पहचान स्थापित की, इसके अलावा उसके भारत में प्रवेश और अब तक की गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी,