यूपी /यूपी के सीतापुर में हुई परदेशी बाबा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी ने तांत्रिक और मां के अवैध संबंध की वजह से उसकी हत्या की थी. सीतापुर पुलिस ने सीतापुर में हुई एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.
पूरा मामला जिले के संदना थाना क्षेत्र का है जहां एक तांत्रिक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या करने के बाद उसकी लाश के साथ ऐसी खौफनाक काम किया गया, जिसने हड़कंप मचा दिया था हत्यारे ने तांत्रिक की हत्या करने के बाद उसकी रूह को कैद करने के अंधविश्वास में शव के अलग-अलग हिस्सों में 11 लोहे की कीलें ठोंक दी थीं, पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है,

दरअसल 13 मई को संदना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक घने जंगल में ग्रामीणों को एक अज्ञात बाबा का शव मिला था,शव की हालत देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था,मृतक का गला किसी धारदार हथियार से बुरी तरह रेता गया था,
साथ ही उसके पूरे शरीर पर जगह-जगह 11 बड़ी कीलें ठुकी हुई थीं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की शिनाख्त कराई, तो उसकी पहचान लखनऊ जिले के मलिहाबाद निवासी सत्यनारायण यादव उर्फ ‘परदेशी बाबा’ के रूप में हुई, जो इलाके में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का काम करता था,
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी नागेंद्र को लखनऊ के मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपी नागेंद्र ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि सत्यनारायण यादव उर्फ परदेशी बाबा पिछले कई सालों से उसकी मां का इलाज करने के बहाने उनके घर आता-जाता था.
नागेंद्र ने बताया कि धीरे-धीरे उसको शक हो गया कि तांत्रिक ने मां को अपने जाल में फंसा लिया है और दोनों के बीच अवैध संबंध बन चुके हैं. इसी बात से गुस्सा होकर उसने तांत्रिक को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
साजिश के तहत आरोपी नागेंद्र बहाने से परदेशी बाबा को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लखनऊ से सीतापुर के संदना इलाके में लेकर आया. वह बाबा को बहला-फुसलाकर जंगल के अंदर ले गया, जहां मौका पाते ही उसने पास रखे धारदार चाकू से बाबा का गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.
हत्या करने के बाद आरोपी ने नागेंद्र को यह गहरा विश्वास था कि यदि वह तांत्रिक के शरीर में कीलें ठोंक देगा तो उसकी शक्तिशाली आत्मा वहीं कैद हो जाएगी, कभी भटक नहीं पाएगी और न ही उसे परेशान करेगी. इसी अंधविश्वास के चलते उसने लाश में 11 कीलें ठोंक दी थीं. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. साथ ही आगे की जांच में जुट गई है.




