Skip to content

RKMपॉवर प्लांट हादसा-मालिक सहित आठ के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज…

सक्ती /आरकेएम पॉवर प्लांट में बीते मंगलवार शाम को काम के दौरान ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं गंभीर रूप से घायल 6 मजदूरों का रायगढ़ जिंदल फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है,इस हादसे में हुई बड़ी लापरवाही पर पुलिस ने प्लांट के मालिक सहित प्रबंधन से जुड़े आठ अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1), 289 एवं 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया है,

नामजद अभियुक्त —

Ad

  1. डॉ. अंडल अरमुगम – ओनर / डायरेक्टर
  2. टी.एम. सिंगरवेल – डायरेक्टर
  3. प्लांट हेड / एडिशनल डायरेक्टर
  4. सम्मुख राव – फैक्ट्री मैनेजर
  5. कमलेश कुमार अग्रवाल – बॉयलर एवं टर्बाइन मेंटेनेंस हेड
  6. मनोज राउत – सेफ्टी ऑफिसर
  7. वेसलीमणि – पी एंड एम मेंटेनेंस अधिकारी
  8. कृष्णा गौरव – लिफ्ट इंजीनियर सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी जांच के घेरे में है ,

दरअसल आरकेएम पॉवर प्लांट के बॉयलर की मरम्मत कार्य के दौरान मजदूरों से भरी लिफ्ट टूटकर गिर गई थी इसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं छह मजदूर जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं,मामले में मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले लापरवाह प्लांट प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने अपराधिक मामला दर्ज किया है,

वही इस घटना में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए मजिस्ट्रियल जांच के लिए टीम गठित की है, जिसमें डभरा एसडीएम 30 दिवस के अंदर पूरे घटना की जांच कर इसके पीछे की असल वजह ओर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे,

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें कंपनी के ओनर / डायरेक्टर, डायरेक्टर, प्लांट हेड एवं एडिशनल डायरेक्टर, फैक्ट्री मैनेजर, बॉयलर एवं टर्बाइन मेंटेनेंस हेड, सेफ्टी ऑफिसर, पी एंड एम मेंटेनेंस अधिकारी, लिफ्ट इंजीनियर और अन्य जिम्मेदार अधिकारी शामिल हैं,