Skip to content

 OYO में गर्लफ्रेंड को मारने वाले ब्वॉयफ्रेंड की दिल दहला देनेवाली पूरी कहानी….

नई दिल्ली / दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक 19 साल के बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा अरुणा की फरीदाबाद के एक OYO होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, मृतका के पड़ोसी और आरोपी बॉयफ्रेंड विपिन यादव ने होटल के कमरे में दो सुसाइड नोट छोड़े हैं, जिसमें उसने कई बड़े खुलासे किए हैं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आगरा नहर में भी उसकी खोजबीन की जा रही है,

दरअसल फरीदाबाद के कुरैशीपुर गांव की गांधीनगर कॉलोनी के रहने वाले अरुणा और विपिन यादव पड़ोसी थे,अरुणा दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा थी, 23 नवंबर को दोनों फरीदाबाद के एक होटल में पहुंचे और कमरा नंबर 204 बुक कराया ,मृतका के पिता शंभू के अनुसार अरुणा सोमवार सुबह कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन दोपहर के बाद उसका फोन बंद हो गया,परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जब तलाश की तो होटल के कमरे से अरुणा का शव बरामद हुआ,

बताया जा रहा है वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान विपिन यादव के माता-पिता का निधन हो गया था और वह महज 17 वर्ष की उम्र में बिल्कुल अकेला पड़ गया था,ऐसे मुश्किल समय में मृतका अरुणा के पिता (पड़ोसी ट्रांसपोर्टर शंभू) ने विपिन की मदद की थी और उसे अपने घर में परिवार के सदस्य की तरह रखकर मोटरसाइकिल भी दिलाई थी,अब बेटी की हत्या के बाद परिवार सदमे में है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है,

पुलिस को कमरे से विपिन के हस्ताक्षर वाले दो नोट मिले हैं- पहला नोट में इसमें विपिन ने लिखा कि वे दोनों पिछले 8 साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे और दुनिया से परेशान होकर यह कदम उठा रहे हैं, उसने लिखा कि उसने पहले अरुणा को मारा और फिर खुद जान देने जा रहा है,विपिन ने यह भी लिखा कि वह अपनी आखिरी लोकेशन नहर में कूदने से पहले छोड़ रहा है,

दूसरा नोट- दूसरे नोट में विपिन ने लोगों से लिए और दिए गए पैसों का पूरा हिसाब-किताब लिखा है,साथ ही उसने अपने 12 ट्रक, प्लॉट और ब्रेजा कार बेचने की बात का भी जिक्र किया है, जिससे आर्थिक तंगी या लेन-देन के मामलों की ओर संकेत मिलता है,

होटल के कमरे से पुलिस को चूहे मारने की दवा के खाली रैपर भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले जहर दिया गया हो,हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, पुलिस आरोपी विपिन यादव की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उसके नहर में कूदने की बात सामने आने पर वहां भी गोताखोरों की मदद ली जा रही है…..