Skip to content

पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला,CCTV फुटेज में कैद हुई खौफनाक वारदात….

नई दिल्ली/ दिल्ली के जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन में एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया, पूरी वारदात और आरोपी की करतूत CCTV फुटेज में सामने आई है, दरअसल दिल्ली जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन के भीतर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया,

इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी को बेहद हिंसक अंदाज में पुलिसकर्मियों पर वार करते देखा जा सकता है, यह हमला तब हुआ जब आरोपी को एक पारिवारिक विवाद के सिलसिले में काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया गया था,

सामने आए सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपी नबील दोपहर करीब 2:57 बजे थाने में दाखिल हुआ। अंदर आते ही उसने गेट को लात मारी और चिल्लाकर पूछा, “मुझे किसने बुलाया है?” इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पास ही कुर्सी पर बैठे एक पुलिसकर्मी पर पॉकेट नाइफ से हमला कर दिया।

फुटेज में दिख रहा है कि जैसे ही हमला शुरू हुआ, अन्य पुलिसकर्मी अपनी कुर्सियों से खड़े हुए, लेकिन आरोपी बेकाबू था और एक के बाद एक कर्मियों को चाकू मारता रहा,वह लॉक-अप की तरफ बढ़ा और रास्ते में आने वाले हर शख्स पर हमला किया,

एक पुलिसकर्मी ने उसे रोकने के लिए लाठी का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने गेट के पास उस पर भी हमला कर दिया, हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और भागने के लिए एक आम नागरिक का स्कूटर छीन लिया,

दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश में छह टीमें गठित कीं,शाम करीब 4:30 बजे जब पुलिस ने उसे चितली कैंप इलाके में घेरा और आत्मसमर्पण करने को कहा, तो उसने दोबारा हमला कर दिया, इस मुठभेड़ में चार कॉन्स्टेबल घायल हुए, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया,

पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए पहले दो राउंड फायरिंग की, लेकिन वह फिर भी हमला करता रहा, अंततः पुलिस ने उसके दोनों पैरों में गोली मारी दी, जिसके बाद उसे काबू में पाया और इलाज के लिए घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया,

डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर ने प्रेस को बताया कि आरोपी नबील की मां और बहन ने दोपहर 2:00 बजे शिकायत की थी, कि वह उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है, इसी शिकायत पर सब-इंस्पेक्टर अजय ने उसे फोन कर थाने बुलाया था,

पुलिस अब नबील की गूगल सर्च हिस्ट्री, सोशल मीडिया एक्टिविटी और सीसीटीवी में उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है,जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है, कि क्या वह किसी खास विचारधारा या ऑनलाइन कंटेंट से प्रेरित था,हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ है, नबील पर पहले भी 2022 में दरियागंज थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज था,