Skip to content

मेहमानी आये नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बलरामपुर/बलरामपुर जिले के विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है, मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता झारखंड के गढ़वा जिले की निवासी है और कुछ दिन पहले धान कटाई के कार्य में सहयोग करने अपने मामा के घर आई थी,

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बीते 22 नवंबर को परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे, इसी दौरान गांव का निवासी अशोक यादव कथित रूप से घर पहुंचा और किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की, आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी,

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया,इधर परिजनों के लौटने पर किशोरी ने आपबीती बताई, जिसके बाद उसके मामा कुलदीप सिंह उसे लेकर विजयनगर पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की, मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक अश्वनी कुमार को सौंपी गई,पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है और अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है..