बलरामपुर/बलरामपुर के रामानुजगंज से बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आयी है,यहाँ एक 19 साल की लड़की के साथ तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया,ये दरिंदगी युवती के भाई सामने हुई,आरोपियों ने भाई को बंधक बनाया और फिर उसके सामने ही युवती के साथ गैंगरेप किया,
दरअसल जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के वाड्रफनगर चौकी की है ,तीनों आरोपी कोटराही गांव के रहने वाले हैं. लड़कों ने 19 साल की लड़की को कोटराही जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की.

मिली जानकारी केअनुसार पीड़िता बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी,पीड़िता अपने फुफेरे भाई के साथ गांव की तरफ जा रही थी. इसी बीच बाइक से दो युवक आये और दोनों को खींचकर कोटराही जंगल ले गए. फिर युवक के हाथ-पैर बांध दिए.
इसके बाद उससे दुष्कर्म किया इतना ही कॉल करके अपने दोस्त को बुलाकर उससे भी दुष्कर्म करवाया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. वहीँ भाई और पीड़िता थाने पहुंचे और इसकी शिकायत वाड्रफनगर थाने में दर्ज कराई.
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है,साथ ही पुलिस ने तीनो आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.




