Skip to content

काम के एवज में कबाड़ी व्यापारी से रिश्वत की मांग, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल,रिश्वत लेते महिला असिस्टेंट कमिश्नर रंगे हाथों गिरफ्तार….

कांकेर /भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए GST विभाग में पदस्थ असिस्टेंट कमिश्नर को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है,

मिली जानकारी के अनुसार, GST विभाग के अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने एक कबाड़ी व्यापारी से विभागीय काम कराने के एवज में 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी, रिश्वत की मांग से परेशान व्यापारी ने इसकी शिकायत ACB से की थी,

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ACB की टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इसके बाद निर्धारित कार्रवाई के दौरान अधिकारी को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

ACB की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है,गिरफ्तारी के बाद अब जांच के दौरान रिश्वत मांगने के पीछे की परिस्थितियों और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी,

सवाल यह है कि जनता के टैक्स से वेतन पाने वाले जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी यदि अपने अधिकारों का इस्तेमाल रिश्वतखोरी के लिए करेंगे, तो आम व्यापारी और नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करेंगे ? भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जरूरी है, ताकि सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।