दुर्ग /दुर्ग जिले में महिला स्व सहायता समूह की राशि में गड़बड़ी और गबन का मामला सामने आया है,ग्राम नागपुरा में संचालित सपूरा माता सहायता समूह की अध्यक्ष पर 12 महिला सदस्यों की कुल 4 लाख 14 हजार 800 रुपये की राशि का हिसाब नहीं देने और गबन करने का आरोप लगा है, शिकायत मिलने के बाद पुलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समूह की अध्यक्ष कीर्ति मंडले को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, इस घटना के सामने आने के बाद समूह की सदस्य महिलाओं में नाराजगी है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम नागपुरा की महिलाओं ने 9 जून 2022 को सपूरा माता सहायता समूह का गठन किया था इस समूह में कुल 12 महिलाएं सदस्य थीं,समूह के संचालन और आर्थिक लेन-देन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नागपुरा शाखा में बैंक खाता खोला गया था,
समूह की सभी सदस्य महिलाएं नियमित रूप से अपनी बचत की राशि जमा करती थीं,इसके अलावा समूह के बैंक खाते में शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि भी जमा हुई थी, समूह की अध्यक्ष कीर्ति मंडले को सदस्यों से समय-समय पर राशि प्राप्त करने और समूह के आर्थिक लेन-देन से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई थी,
18 नवंबर 2026 को समूह की महिलाओं ने बैंक खाते में जमा राशि की जानकारी प्राप्त की, इस दौरान उन्हें पता चला कि खाते में अपेक्षित रकम उपलब्ध नहीं है,बैंक खाते में जमा होने वाली बचत और शासकीय सहायता राशि के हिसाब में अंतर मिलने के बाद महिलाओं को आर्थिक गड़बड़ी की आशंका हुई,
इसके बाद समूह की सदस्य महिलाओं ने अध्यक्ष कीर्ति मंडले से जमा रकम और बैंक खाते के लेन-देन के संबंध में जानकारी मांगी, महिलाओं के अनुसार, पूछताछ करने पर अध्यक्ष ने बताया कि राशि खर्च हो गई है, हालांकि वह बैंक पासबुक और समूह के आय-व्यय का पूरा हिसाब उपलब्ध कराने में टालमटोल करती रही, इससे समूह की महिलाओं का संदेह और गहरा गया,
समूह की महिलाओं ने आपस में जानकारी जुटाई और जमा की गई राशि का हिसाब मिलाया,इसके बाद कुल 4 लाख 14 हजार 800 रुपये की राशि का हिसाब उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई, महिलाओं ने इस संबंध में थाना पुलगांव पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, शिकायत में समूह की अध्यक्ष पर सदस्यों की बचत राशि और अन्य मदों में प्राप्त रकम का गबन करने का आरोप लगाया गया,
शिकायत मिलने के बाद पुलगांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू की, पुलगांव पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया,
जांच के दौरान समूह की राशि के लेन-देन और अध्यक्ष की भूमिका से संबंधित तथ्यों की पड़ताल की गई,पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक शिकायत में सामने आया कि समूह की अध्यक्ष सदस्य महिलाओं से नियमित बचत और अन्य मदों की राशि प्राप्त करती थी, इसके अलावा बैंक खाते में शासन की सहायता राशि भी जमा हुई थी,
कुल 4,14,800 रुपये का हिसाब उपलब्ध नहीं कराया गया, 20 नवंबर को आरोपी अध्यक्ष गिरफ्तार विवेचना के दौरान उपलब्ध शिकायत और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 नवंबर 2026 को आरोपी कीर्ति मंडले को गिरफ्तार कर लिया,आरोपी की उम्र 28 वर्ष है और वह ग्राम नागपुरा, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग की निवासी है,
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, इस मामले में समूह की 12 महिलाओं की बचत और सहायता राशि से जुड़े लेन-देन को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी,फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है,वहीं समूह की महिलाओं को अपनी जमा राशि के हिसाब और उसके उपयोग को लेकर जवाब का इंतजार है,




