Skip to content

ठंड के बीच मौसम का यू-टर्न,छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आगामी 2 दिन भारीसे भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में भी आएगी गिरावट….

रायपुर / छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर देखने को मिल रहा है,यहाँ मौसम विभाग ने आगामी 20 और 21 नवंबर को बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, दरअसल छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है,बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है,

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आगामी 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, खासतौर पर बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,इसके अलावा मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है,बारिश के दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका है,

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान का प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ने लगा है, इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है,मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले 20 और 21 नवंबर को मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है,इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है,

वहीं कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है,मौसम में इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आपको बता दें कि नवंबर के दूसरे पखवाड़े में याने दिवाली के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है,खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है,इसे में अब अब चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल और बारिश की स्थिति बन सकती है, मौसम में बदलाव के बाद आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं,हालांकि तापमान में कितना बदलाव होगा, यह बारिश और हवा की स्थिति पर निर्भर करेगा…..???