रायगढ़ /भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा, प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होने वाले इस समारोह में जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, गौरवशाली इतिहास, लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी, समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नितिन नवीन होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे,

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास एवं तकनीकी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल होंगे,
वहीं रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग एवं राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित छत्तीसगढ़ शासन के सांसद, विधायक, निगम-मंडल एवं आयोग के प्रतिनिधि, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा जनजातीय समाज के प्रमुख विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।




