रायगढ़ / रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में तथा-कथित तांत्रिक द्वारा बीमारी ठीक करने के लिए झाड़-फूंक और पूजा-पाठ का झांसा देकर महिला के साथ के दुष्कर्म करने और उससे लाखों रुपये वसूलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुख्य आरोपी एवं उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाई शुरू कर दी है,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 5 नवंबर को लैलूंगा निवासी अविवाहित महिला ने सिटी कोतवाली रायगढ़ में आवेदन देकर अपने साथ हुए शारीरिक एवं आर्थिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी,घटना का मूल स्थान घरघोड़ा थाना क्षेत्र में होने से प्रकरण उसी दिन थाना घरघोड़ा स्थानांतरित कर असल अपराध कायम किया गया तथा पीड़िता का विस्तृत कथन दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई,

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मार्च 2026 में उसकी एक परिचित महिला के माध्यम से उसे चंद्र कुमार जायसवाल के बारे में जानकारी मिली थी,बताया गया था कि चंद्र कुमार हाथ देखकर भविष्य बताता है तथा झाड़-फूंक और दवा के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का इलाज करता है,
पीड़िता ने आरोपी से मोबाइल पर संपर्क कर अपनी शारीरिक परेशानी, शरीर में दर्द रहने तथा विवाह नहीं हो पाने की समस्या बताई, इस पर चंद्र कुमार ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के माध्यम से उसकी बीमारी ठीक करने तथा विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने का भरोसा दिलाया,
इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार बातचीत होने लगी और 8 मार्च 2026 को आरोपी चंद्र कुमार ने इलाज एवं पूजा-पाठ करने के बहाने पीड़िता को रायगढ़ रोड घरघोड़ा स्थित अपने किराये के मकान में बुलाया, पीड़िता अपने गांव से बस में बैठकर घरघोड़ा पहुंची, जहां आरोपी उसे बाइक से अपने किराये के मकान में ले गया,
वहां पहले से एक महिला मौजूद थी जिसे आरोपी ने गायत्री महंत बताते हुए पूजा-पाठ करने वाली महिला बताया, गायत्री ने पीड़िता से उसकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की और पूजा के लिए कपूर, घर की मिट्टी एवं लड्डू मंगवाने की बात कही,पीड़िता द्वारा ये सामग्री उपलब्ध कराने पर गायत्री ने उसे नहाकर गीले वस्त्रों में पूजा स्थल पर आने को कहा,साथ ही यह भरोसा दिलाया कि वह स्वयं महिला है और पूजा के दौरान वहीं मौजूद रहेगी, इसलिए उसे संकोच करने की जरूरत नहीं है,
पीड़िता के अनुसार गायत्री के कहने पर वह नहाकर पूजा स्थल पर पहुंची, कुछ देर बाद चंद्र कुमार वहां आया और पूजा-पाठ एवं हवन करने लगा,इसी दौरान उसने अभिमंत्रित जल बताकर पीड़िता को पीने के लिए पानी दिया, पानी पीने के कुछ देर बाद ही पीड़िता को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई,
पीड़िता का आरोप है कि इसी बेहोशी की हालत में चंद्र कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया, होश आने पर जब उसने आरोपी से इस कृत्य का विरोध किया तो आरोपी ने विवाह में आ रही बाधा दूर करने और शरीर की समस्या ठीक करने के नाम पर अपनी करतूत को उचित ठहराने का प्रयास किया,
पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी चंद्र कुमार और उसकी महिला सहयोगी द्वारा पूजा-पाठ एवं हवन के नाम पर उससे पहले 4 हजार रुपये और फिर 12 हजार रुपये लिए गए, इसके बाद आरोपी ने उसे बिजनेस वेस्टिज कंपनी में काम करने का झांसा देकर और रुपये देने के लिए दबाव बनाया,
इस तरह अलग-अलग बहानों से उससे करीब 6 लाख रुपये वसूल लिए गए, जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया, मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 61(2), 49, 123 एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना शुरू की,
पूछताछ और विवेचना में पुलिस के सामने आया कि आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और गायत्री मानिकपुरी पूर्व में प्रेम संबंध में थे, पुलिस के अनुसार दोनों ने मिलकर पीड़िता को झाड़-फूंक के बहाने घरघोड़ा बुलाने तथा पूजा-पाठ के दौरान अभिमंत्रित जल बताकर नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश करने की योजना बनाई थी,
इसके बाद चंद्र कुमार जायसवाल ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया, विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम टांडीपार थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, हाल मुकाम लैलूंगा तथा उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम गेरसा सुकवासी पारा थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया, दोनों आरोपियों को न्यालय में पेश किया गया, जहाँ से माननीय न्यालय ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया,और अब आगे की कार्यवाई जारी है…




