रायगढ़ / भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा, इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया,

इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी शशि मोहन सिंह समेत जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे,जनजातीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष सतनारायण सिंह ने बताया कि समारोह में प्रदेशभर के 42 जनजातीय समाजों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, कार्यक्रम में एक से सवा लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है,

आयोजन को लेकर जनजातीय समाज और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है,15 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में जनजातीय समाज के वीर महापुरुषों के योगदान और बलिदान को सम्मान देने के लिए 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की थी,धरमजयगढ़ में होने वाला यह आयोजन जनजातीय संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान के संगम के रूप में आयोजित किया जा रहा है,,




