Skip to content

पत्नी को अपने बेडरूम में एक अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने कर दिया ये कांड–

कानपूर / उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,यहाँ बाबूपुरवा इलाके में पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में उसने युवक पर हमला कर दिया, आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने युवक के गुप्तांगों को दांतों से काटकर घायल कर दिया, घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दंपत्ति बाबूपुरवा क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था, बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को पति किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था और उसने उसने पत्नी को बताया था कि वह दुसरे दिन वापस लौटेगा, हालांकि, वह उसी रात ही अचानक घर पहुंच गया,

वहां उसने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ अपने बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया,यह देखकर वो गुस्से से बेकाबू हो गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, विवाद के दौरान पति ने दूसरे युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी,आरोप है कि युवक जब वहां से भागने की कोशिश कर रहा था,

तभी पति ने उसके गुप्तांगों को दांतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया,हमले के बाद युवक खून से लथपथ हो गया,किसी तरह वहां से निकलकर घायल युवक बाबूपुरवा थाने पहुंचा,उसकी हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया,

थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी के अनुसार मामले में किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी, घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को वहां से हटाया,पुलिस के अनुसार, आगे की कार्रवाई शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।