कोंडागाव/कोंडागांव जिले में दिवाली से पहले पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने एक साथ 340 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव का आदेश जारी किया है, इस तबादले में जिला पुलिस बल, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और बस्तर फाइटर्स के महिला एवं पुरुष जवान शामिल हैं, विशेष रूप से अंदरूनी थाना और चौकियों में लंबे समय से तैनात जवानों को मैदानी क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी दी गई है, कोंडागांव SP पंकज चंद्रा ने देर रात यह आदेश जारी किया,

रिपोर्टों के अनुसार, तबादले तीन अलग-अलग सूचियों के माध्यम से किए गए हैं, इसमें सहायक उप निरीक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक, आरक्षक और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल हैं, सभी स्थानांतरण कोंडागांव जिले के भीतर किए गए हैं,कोंडागांव पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुल 340 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने तबादला आदेश जारी कर जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में तैनाती में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, ऐसे जवान जो पिछले तीन वर्षों से अंदरूनी क्षेत्रों के थानों और चौकियों में पदस्थ थे, उन्हें मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है। इस फैसले से लंबे समय से अंदरूनी क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां संभालने का अवसर मिलेगा।




