कोंडागांव /कोंडागांव जिले में केशकाल के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन एक शर्मनाक वारदात सामने आई है,यहाँ एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है,पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना होली के दूसरे दिन यानि गुरुवार की है,पीड़िता अपने घर में अकेली थी, इसी दौरान चार युवक रंग-गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचे और युवती को कमरे में ले गए,जहाँ आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया,घटना के बाद पीड़िता ने देर शाम ईरागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,बताया जा रहा है कि आरोपियों में से दो बालिग और दो नाबालिग हैं,फिलहाल पुलिस आरोपियों से मामले में बारीकी से पूछताछ कर रही है।




