बिलासपुर / दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य चल रहा है,जिसमे झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है, इस कारण कई रूटों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है,रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है,यह काम नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू हो रहा है,
बिलासपुर रेल मंडल से जुड़ी कई प्रमुख गाड़ियां रद्द की गई हैं,टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस सात से 15 दिसंबर तक नहीं चलेगी,बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस आठ से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस ग्यारह दिसंबर को नहीं चलाई जाएगी, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस भी तय तारीखों पर रद्द रहेगी,
नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते कई लंबी दूरी की गाड़ियों के रास्ते बदले गए हैं,योगनगरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से जाएगी, पुरी योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस भी बदले रास्ते से चलेगी,आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही जाएगी, इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए सिरे से बनानी होगी,
इसके चलते रेलवे ने सभी यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है,वही यात्रा करने से पहले ट्रेन की सही स्थिति जरूर जांच कर लेंने की सलाह दी है,इसके लिए एनटीईएस ऐप का उपयोग किया जा सकता है,आप चाहें तो रेलवे हेल्पलाइन नंबर तेरह नौ पर कॉल कर सकते हैं,समय रहते जानकारी मिलने से आपको परेशानी नहीं होगी,





