Skip to content

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 10 निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी,निरीक्षक सनीप रात्रे होंगे थाना तारबाहर के नए प्रभारी….

बिलासपुर/ बिलासपुर जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किया है, इस फेरबदल में सिविल लाइन, सिरगिट्टी, तारबाहर, तोरवा, कोतवाली, बिल्हा और चकरभाठा जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है,वहीं दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं,

तबादला आदेश में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव सिविल लाइन थाना प्रभारी का माना जा रहा है,कुछ महीने पहले सिरगिट्टी से सिविल लाइन थाने भेजे गए निरीक्षक किशोर केंवट को दोबारा सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है,वहीं तारबाहर थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है,

आपको बता दें कि सिविल लाइन शहर के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में शामिल है, ऐसे में यहां थाना प्रभारी का बदलाव पुलिस प्रशासन के लिए अहम माना जा रहा है,

जीपीएम जिले से स्थानांतरित होकर बिलासपुर आये निरीक्षक सनीप रात्रे को तारबाहर थाना प्रभारी बनाया गया है, सनीप रात्रे पहले भी बिलासपुर जिले में पदस्थ रह चुके हैं, निरीक्षक सनीप रात्रे अपने पिछले कार्यकाल में वे सिविल लाइन, तोरवा और सरकंडा जैसे महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें एक बार फिर शहर के प्रमुख थाने की कमान सौंपी है,

वही निरीक्षक विवेक पांडे को तोरवा थाना प्रभारी बनाया गया है, वर्तमान तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है, रजनीश सिंह इससे पहले हिर्री थाना प्रभारी भी रह चुके हैं, इस बदलाव के साथ तोरवा क्षेत्र में पुलिसिंग की जिम्मेदारी अब विवेक पांडे संभालेंगे, कोतवाली में तोपसिंह नवरंग की पोस्टिंग बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है,

नवरंग इससे पहले सरकंडा, कोटा और एसीसीयू में पदस्थ रह चुके हैं,वहीं कोतवाली थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर का तबादला सरगुजा जिले में हुआ है,उनके स्थान पर नवरंग को कोतवाली की कमान सौंपी गई है,बिल्हा थाना प्रभारी के रूप में अब निरीक्षक अजय साहू को पदस्थ किया गया है,

चकरभाठा और सिरगिट्टी में भी बदलाव सिरगिट्टी थाना प्रभारी वायपी सिंह को जिला विशेष शाखा भेजा गया है, वहीं निरीक्षक अनिल अग्रवाल को समंस-वारंट शाखा से चकरभाठा थाना प्रभारी बनाया गया है,अनिल अग्रवाल पूर्व में तखतपुर, तारबाहर, कोटा थानों और बेलगहना चौकी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं,

चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश शेंडे को समंस-वारंट शाखा में पदस्थ किया गया है,इसके अलावा एएसआई शोभनाथ यादव को विशेष शाखा से सिरगिट्टी थाना भेजा गया है, एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जारी तबादला आदेश को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, इस फेरबदल के जरिए कई महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है,साथ ही अन्य जिलों से आए अधिकारियों को भी थाना संचालन की जिम्मेदारी मिली है,

नए पदस्थापना आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने निर्धारित स्थानों पर कार्यभार संभालना होगा,पुलिस प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और थानों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाना है,