Skip to content

वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी के दादा पारसनाथ तिवारी का दुखद निधन,वे अपने पीछे भरपूर परिवार और जीवन से जुड़ी अनेक स्मृतियां छोड़ गए…

कोरबा/कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी के परिवार से दुखद खबर सामने आई है,उनके दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया,उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है,108 वर्ष का लंबा जीवन जीने वाले पारसनाथ तिवारी अपने पीछे परिवार और जीवन से जुड़ी अनेक स्मृतियां छोड़ गए हैं,

पारसनाथ तिवारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (सीएसईबी) में सुरक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे,सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने परिवार के साथ जीवन बिताया,उनके पुत्र माधव प्रसाद तिवारी छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं,परिवार में पारसनाथ तिवारी वरिष्ठ सदस्य के रूप में सम्मानित थे,उनके निधन से परिजनों को गहरा दुख पहुंचा है,

पारसनाथ तिवारी की अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे कोरबा के बुधवारी स्थित रामजानकी मंदिर के सामने उनके निवास से निकलेगी,पोड़ीबहार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, उनके निधन की खबर से परिचितों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है,