रायगढ़/ रायगढ़ शहर में चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के विनोबानगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही बड़े भाई पर डंडे से हमला कर दिया, इस हमले में पीड़ित के चेहरे, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं,पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित भीमसेन केरकेट्टा का बीते 19 अक्टूबर की सुबह उसका अपने छोटे भाई अर्जुन केरकेट्टा से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था, बात बढ़ने पर अर्जुन तैश में आ गया और उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी,इसके बाद उसने डंडा उठाकर अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया,
डंडे के वार से पीड़ित के चेहरे, माथे, नाक और बाईं आंख के पास गंभीर चोटें आईं,इसके साथ ही उसकी कोहनी और पैर की उंगली से भी खून बहने लगा,चीख-पुकार सुनकर पीड़ित की पत्नी मीना और दूसरा भाई भीम मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, हमले के कारण चेहरे पर अत्यधिक सूजन और गंभीर चोट होने की वजह से पीड़ित घटना वाले दिन पुलिस के पास नहीं पहुंच सका था,
स्थिति में थोड़ा सुधार होने के बाद उसने चक्रधरनगर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी है,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन केरकेट्टा के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है….




