Skip to content

दुर्गा पंडाल के सामने मारपीट,वीडियो हुआ वाइरल-देखें VIDEO

रायगढ़ /रायगढ़ शहर में दुर्गा पंडाल के सामने मारपीट का मामला सामने आया है, चक्रधरनगर चौक पर बीती रात हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में आधा दर्जन युवक दो लोगों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं, घटना के दौरान मौके पर कुछ महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे, पर यहाँ पुलिसकर्मियों की निष्क्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं,

https://youtube.com/shorts/ggC5luV7IGA?feature=share

लोगो से मिली जानकारी के अनुसार घटना चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल की बताई जा रही है,वायरल वीडियो में कुछ युवक दो लोगों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं,दोनों को जमीन पर गिराकर कई युवक लगातार लात-घूंसे बरसाते दिखाई देते हैं,बताया जा रहा है कि यह मारपीट काफी देर तक चलती रही,

घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के मौजूद होने के बावजूद मारपीट जारी रहा, ऐसे में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं, इधर घटना को लेकर संबंधित पुलिस थाने को अब तक आधिकारिक सूचना नहीं मिलने की बात सामने आई है,फिलहाल मारपीट की वजह और इसमें शामिल युवकों की पहचान और पीड़ितों की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है…