Skip to content

प्यार का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण,फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल….

रायगढ़ /प्यार का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण करनेवाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल,महिला थाना ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दरअसल महिला थाना में जूटमिल क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय बालिका ने आरोपी मुकेश चौहान पिता अशोक चौहान 19 साल, निवासी कोड़ातराई, रायगढ़ के विरुद्ध बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई,

पीड़िता ने बताया कि स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी मुकेश चौहान से दोस्ती हुई थी। मुकेश द्वारा पसंद करने की बात कहने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी,दिनांक 06 अप्रैल 2025 को मुकेश उसे अपने माता-पिता से मिलवाने की बात कहकर अपने घर ले गया, घर में कोई नहीं था,

जहां उसने बालिका को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से खत्म करने की धमकी दी,इसके बाद भी वह लगातार बालिका से मिलता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा,परेशान होकर जब बालिका ने उससे मिलना बंद कर दिया तो आरोपी दोनों के साथ के फोटो उसके परिवार वालों को भेजने तथा उसकी पढ़ाई छुड़वा देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा,

दिनांक 26 मार्च 2026 को बालिका ने अपने परिवार वालों को मुकेश चौहान के संबंध में जानकारी दी,अगले दिन उसके पिता गांव के कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर पहुंचे और उसे समझाइश देकर वापस आए, कुछ समय तक आरोपी ने बालिका को परेशान नहीं किया, लेकिन दिनांक 18 सितंबर 2026 को वह बालिका के घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे बदनाम करने तथा उसकी शादी नहीं होने देने की धमकी दी,

परिजनों से सलाह-मशविरा के बाद महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई,मामले में अपराध क्रमांक 86/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मुकेश चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोड़ातराई, रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहाँ से माननीय न्यायलय ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया….