रायगढ़ /नाबालिग बालिका को वधु बनाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर फुर्र होने वाले आशिक मिजाज आरोपी को तमनार पुलिस ने रिपोर्ट के 24 घंटे भीतर गिरफ्तार कर उसके पास से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को किया बरामद,दरअसल बीते दिनांक 30 सितंबर 2026 को थाना तमनार में स्थानीय महिला द्वारा अपनी 14 वर्षीय बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,

तमनार पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी पर अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 137(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया और अपनी जाचं कार्यवाई तेज करते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया, पुलिस ने बालिका द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन, उसके सोशल मीडिया अकाउंट तथा उसकी नजदीकी सहेलियों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई,
पूछताछ में पता चला कि बालिका के गांव में नल-जल योजना में मजदूरी का कार्य करने वाले नशरूल आलम से बातचीत होती थी,पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे संपर्क किया, लेकिन वह पुलिस को लगातार गोलमोल जवाब देता रहा,इसी दौरान फोन पर बातचीत के दौरान पुलिस को ट्रेन की आवाज सुनाई दी,
थाना प्रभारी ने तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी के ट्रेन से ओडिशा की ओर जाने की आशंका को पुख्ता किया और तत्काल पुलिस टीम के साथ रवाना हुये,पुलिस टीम सड़क मार्ग से टाटानगर पहुंची, जहां आरोपी और बालिका के कुछ समय पूर्व वहां से निकल जाने की जानकारी मिली,
पुलिस ने दोनों की तलाश जारी रखी और इसी दौरान रास्ते में गुम बालिका एवं संदेही नशरूल आलम दिखाई दिए,सादी वर्दी में टीआई तमनार ने रुकने के लिए आवाज देने पर संदेही नशरूल आलम भांप गया कि रायगढ़ पुलिस है और फिर भागने लगा,थाना प्रभारी और मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा करते हुए काफी दूर तक दौड़ लगाकर दोनों को पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से थाना लाया गया,
पुलिस द्वारा बालिका का कथन कराया गया जिसमें उसने गांव में काम करने आये नशरूल से परिचय होना बताया और नशरूल द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबध बनाना बताई,बालिका का कथन एवं आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया,
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका को भगा ले जाकर शारीरिक शोषण किया है,प्रकरण में धारा 87, 65(1) BNS और 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया,पुलिस ने आरोपी नशरूल आलम पिता मोहम्मद जाकिर 22 साल निवासी मोहम्मदपुर स्कूलटोला थाना किशनगंज जिला किशनगंज (बिहार) को गंभीर धाराओं पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है,
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई सुरति लाल सिदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपचंद चन्द्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक रंजित भगत, पुरुषोत्तम सिदार एवं महिला प्रधान आरक्षक रश्मि तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही,




