रायगढ़ / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए,कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की,

आयोजित कार्यक्रमों में ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ के संदेश के साथ पौधरोपण किया गया,पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर संतुलित आहार में स्थानीय एवं पोषक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की जानकारी दी गई,गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया,
महिलाओं एवं बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया,कार्यक्रमों में महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों ने ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ के माध्यम से योजना से मिले लाभ और राशि के उपयोग के अपने अनुभव साझा किए, हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया,
विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया, बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया, खीर, पूरी, फल, केला एवं अन्य खाद्य सामग्री परोसी गई,कुछ केंद्रों में बच्चों की अनौपचारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खिलौने भी प्रदान किए गए,
महिलाओं के लिए मेहंदी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, हांडी फोड़ एवं रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया,कार्यक्रमों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी साझा की,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया गया,विभिन्न केंद्रों में कार्यक्रमों का समापन पोषण शपथ और सामूहिक सहभागिता के साथ हुआ,,




