रायगढ़ /जिले की पुसौर पुलिस ने जम्मू से नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी कर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है,दरअसल थाना पुसौर में बालिका के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि बालिका (उम्र 17 वर्ष 09 माह) दिनांक 21. 07.2026 के सुबह 03:00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है,
जिसकी आसपास के गांव एवं रिस्तेदारी में पता तलाश करने पर पता नहीं चला जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले जाने जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 137(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,
दौरान विवेचना अपहृत बालिका के जम्मू में होने की जानकारी पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर पुसौर पुलिस टीम जम्मू कश्मीर रवाना किया गया, जहां पतासाजी दौरान दिनांक 12.08.2026 को संदेही पुनमचंद मैत्री (24 वर्ष) निवासी बुनगा थाना पुसौर के कब्जे से बालिका को बरामद किया गया है,
बालिका का महिला अधिकारी से कथन कराया गया है जो अपने कथन में आरोपी पुनमचंद मैत्री के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाना और शारीरिक संबंध बनाना बतायी,आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(i), 64(2)(M) BNS, 4 Pocso Act की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया,बालिका को उसके परिजनों के सुपर्द किया गया है,
गुम बालिका की पता तलाश में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पांडे, धनुर्जय बेहरा और महिला आरक्षक देवमति मांझी की सराहनीय भूमिका रही है।



