रायपुर / छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में 22 जुलाई से 25 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहने वाला है, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो,ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, दरअसल एक द्रोणिका पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्व अरब सागर तक छत्तीसगढ़ होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है,
इन मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने के आसार बन रहे हैं,कुछ स्थानों पर भारी से भारी वर्षा के साथ वज्रपात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, साथ ही मौसम विभाग ने 22 जुलाई को इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,
जिनमें बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में 40-60 किमी की तेज हवाएं चलने और बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है,

वहीं 23 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जिनमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर शामिल हैं,,




