Skip to content

जहरीले करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत…

बिलासपुर/ बिलासपुर जिले में रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरा के खसरिया पारा में जहरीले करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है,रात को हंसते-खेलते रसोई बच्ची की सुबह मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया,

मिली जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय शालनी अघरिया, जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी,कल रात अपने परिवार के साथ घर में खाना खा कर सो रही थी, इसी दौरान रात करीब 2.30 बजे एक जहरीला करैत सांप घर के अंदर घुस आया और सोते हुए बच्ची के हाथ की उंगली पर डस लिया,

कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर अचानक सांप पर पड़ी, तो घर में अफरा-तफरी मच गई ,बच्ची के हाथ में सांप के काटने का निशान देखकर परिजन उसे तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया,

सिम्स में डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सुबह करीब 6.30 बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया,