बिलासपुर / बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब दोहरे हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा चांपा बम्हनीडी निवासी कैदी बिकेश उर्फ राहुल अचानक जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूद गया,
अचानक हुए इस घटना में गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और जेलर खोमेश मंडावी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं,

घटना के संबंध में मिली जानकारी देते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि एक बंदी, जो दो मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और जिसे लगभग 10 साल होने को हैं, उसने आत्महत्या कर ली है,
जेल के अंदर किचन में जो गैस सिलेंडर होता है, वह उस पर कूद गया और चूंकि वह काफी गर्म रहता है, इस वजह से उसकी मृत्यु हो गई, यह कैदी मूल रूप से जांजगीर क्षेत्र का था और फिलहाल इस पूरी घटना व घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि सभी तथ्यों का पता चल सके….




