बिलासपुर /बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सुबह धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गया,अचानक हुए इस हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए,घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है,ग्रामीणों ने तत्काल ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला,

मिली जानकारी के अनुसार मुड़पार गांव के श्रमिक गांव के ही एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे, सुबह कच्ची सड़क से गुजरते समय ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गया,हादसे के दौरान ट्रॉली में सवार कई श्रमिक उसके नीचे दब गए,
हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे,सभी ने मिलकर ट्रॉली उठाई और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला,काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया,
लेकिन तबतक दो महिला श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है,सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,




