जांजगीर /चाम्पा /जांजगीर-चांपा जिला के थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा में 32 वर्षीय महिला कि फंदे से झूलती हुई लाश मिलने से सनसनी मच गई,मृतिका कि पहचान बुधवारा बाई के रूप में हुई है,

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के 2 बेटे और 1 बेटी हैं,बताया जा रहा है कि घटना के समय उनके पति संतराम कर्ष रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर कमाने गए हुए थे, परिजनों ने बताया कि बुधवारा बाई कि घर के मियार में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली,
जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को डी गई, परिजनों कि सुचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,
पुलिस के बताया की महिला की मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है, बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा,




