Skip to content

पत्रकारिता को कलंकित करनेवाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,दुकानदार का कर रहे थे भयादोहन…

 कोण्डागांव/ कोण्डागांव पुलिस ने पत्रकारिता को कलंकित करने और पत्रकारिता की आड़ लेकर भयभीत कर कथित अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों के कब्जे से एक कार, एक मोबाइल फोन एवं 30 हजार रुपये नगद सहित कुल 6 लाख 40 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है,

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोण्डागांव क्षेत्र के जामपदर पारा निवासी प्रार्थी तिमिर प्रकाश पटेल द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, कि दो व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताकर उनकी बीज भंडार दुकान पर पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने दुकान की फोटो एवं वीडियो बनाकर समाचार प्रकाशित करने, बदनाम करने तथा जेल भिजवाने की धमकी देते हुए 30 हजार रुपये की वसूली की,

शिकायत के आधार पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 213/2026, धारा 308(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई,

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज चंद्रा   के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय की पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान आरोपी कार्तिकेश्वर कश्यप ,निवासी मावलीगुड़ा, थाना बस्तर) एवं विशाल सोनी, निवासी करेकोटपारा, पण्डरीपानी, थाना परपा, जिला बस्तर) को गिरफ्तार किया गया,

पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को पत्रकार बताकर लोगों को समाचार प्रकाशित कर बदनाम करने का भय दिखाते हुए रुपये वसूलने की बात स्वीकार की,आरोपियों के कब्जे से एक डिजायर कार क्रमांक CG 17 LC 6661, एक मोबाइल फोन तथा 30,000/- रुपये नगद जब्त किए गए हैं।

जब्त संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 6 लाख 40 हजार रुपये है,दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया,

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक राजकुमार कोमरा, प्रधान आरक्षक अशोक कुमार मरकाम, ललित गावड़े, आरक्षक बुधराम कोर्राम तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक अजय बघेल, आरक्षक बिरजू सोरी एवं बिजू यादव का विशेष योगदान रहा,