Skip to content

आपस में दो बाइको में भिड़ंत, बाइक सवार दोनो युवकों की मौत–

बलरामपुर/ बलरामपुर जिले में दो बाइक में हुई भिड़ंत,हादसे में दो युवकों की हो गई मौत, बलंगी मार्ग पर हुए इस हादसे में एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

इनमें से एक युवक की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी और वह ससुराल से पत्नी को लेकर लौट रहा था, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया इसके साथ ही शवों को पीएम उपरान्त परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर दो से ढाई बजे के बीच वाड्रफनगर बलंगी मार्ग पर चुरैला नाला के समीप दो बाइक सवारों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई,  टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार एक महिला समेत तीन युवक दूर जा गिरे,

इस घटना में जहाँ दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई,घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया,पुलिस के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी।

संभावना है कि बारिश के कारण दोनों ही बाइक चालक तेज गति से जा रहे थे और आपस में उनकी भिड़ंत हो गई,टक्कर के बाद दोनों युवकों की बाइक में शार्ट सर्किट हुई और आग लग गई,पुलिस ने शवों को पीएम उपरान्त परिजन के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच चल रही है,इस घटना के बाद परिजन में शोक का माहौल है।