Skip to content

चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी,बहू ने ही अपने ससुर की करवाई थी हत्या–

जशपुर /जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के बोड़ाछापर गांव में बीते दिनों बुजुर्ग चुगरू प्रधान की हत्या  के मामले को घटना के 24 घंटे के भीतर जशपुर पुलिस ने इस अंधे कत्ल की पेचीदे गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की बहू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पारिवारिक रंजिश के चलते बहू ने ही अपने ससुर की हत्या की योजना बनाई थी,

दरअसल विगत 4 जुलाई की सुबह ग्राम बोड़ाजोर निवासी चुगरू प्रधान का शव उन्हीं के घर में मिला, शव के हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे,मौके पर पहुंची दुलदुला पुलिस ने एफएसएल व डॉग स्क्वॉड की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए,

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की बहू सुगंती बेसरा से उसकी लंबे समय से अनबन चल रही थी, इसी गुस्से में उसने अपने तीन परिचितों साहिल उर्फ राजा खान, आनंद यादव और रोहित सिंह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

घटना की मध्यरात्रि आरोपी मोटरसाइकिल से बुजुर्ग के घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से पीटा, फिर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया,घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले, लेकिन साइबर सेल व मुखबिरों की सक्रियता और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया,

पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया,पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लकड़ी का फट्टा, मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त कर लिए और कोर्ट में पेश कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया,

गिरफ्तार आरोपीगण-

1. सुगंती बेसरा,उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बोड़ाजोर, थाना दुलदुला, जिला जशपुर

मृतक की बहू एवं मुख्य साजिशकर्ता

2. साहिल उर्फ राजा खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना दुलदुला, जिला जशपुर
3. आनंद यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम परसाटोली, थाना दुलदुला, जिला जशपुर
4. रोहित सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मधुटोली, थाना जशपुर, जिला जशपुर

इस कार्रवाई में एएसपी राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी जशपुर, दुलदुला थाना पुलिस, साइबर सेल और एफएसएल टीम की अहम भूमिका रही, स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई पर विश्वास जताया है कि अब अपराधियों को जल्द-जल्द सजा मिलेगी,