Skip to content

बिजली खंभा गाड़ने के दौरान करंट लगने से मजदुर की मौत,दो की हालत गंभीर–

जशपुर/ बिजली खंभा गाड़ने के दौरान करंट लगने से मजदुर का मामला सामने आया है, दरअसल जशपुर जिले में पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में काम कर रहे मजदूर अचानक करंट की चपेट में आ गए,हादसे में जहाँ एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई वही दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए,दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है,

मिली जानकारी के अनुसार पाकरगांव में मजदूर बिजली का खंभा लगाने का काम कर रहे थे,इसी दौरान खंभा अचानक गिर गया और पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, इसके बाद वहां काम कर रहे मजदूर तेज करंट की चपेट में आ गए,घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई,

हादसे में एक मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया,वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए,आसपास मौजूद लोगों और अन्य कर्मचारियों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है,

डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है,हादसे में मृत मजदूर की पहचान और अन्य व्यक्तिगत विवरण फिलहाल सामने नहीं आए हैं, इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हो गया है,बताया जा रहा है कि काम शुरू करने से पहले विद्युत लाइन का शटडाउन लिया गया था, इसके बावजूद तार में करंट प्रवाहित हो रहा था,

यदि यह तथ्य जांच में सही पाया जाता है तो सुरक्षा प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही सामने आ सकती है,घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची,पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है,हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, शटडाउन के बाद भी विद्युत लाइन में करंट कैसे आया और काम के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है,

पुलिस संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से भी जानकारी जुटा रही है,साथ ही हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए जा सकते हैं,जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना के लिए किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या मानवीय लापरवाही जिम्मेदार थी,हादसे के बाद मृतक मजदूर के परिवार में शोक का माहौल है, जबकि दो घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं,फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी,