जशपुर/ जशपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,यहाँ तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग स्थित पंडरीपानी के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियत्रित होकर खड़ी पानी टैंकर में जा घुसी,इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पानी टैंकर निर्माण कार्य में पानी देने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तमता से डूमरबहार की ओर जा रहा बाइक सवार युवक तीखा मोड़ के पास अनियत्रित होकर खड़ी टैंकर से जा टकराया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सीधे टैंकर के अंदर जा घुसी, वही इस हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है…




