नई दिल्ली /अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को 33,500 करोड़ की सौगात दी है, इसमें 18,300 करोड़ रुपए से अधिक की मेट्रो परियोजनाएं हैं, वहीं 15,200 करोड़ के आवासीय प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाई,वहीं, तीन अन्य कॉरिडोर की नींव भी रखी इसी के साथ ही दिल्ली देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ वाली राजधानी बन गई है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया जिसमे उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है,आज भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सफल नेतृत्व में राजधानी का विकास हो रहा है,राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेल या समाज सेवा का क्षेत्र भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र मे एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ रही है,मैं देश की नारी शक्ति को आज महिला दिवस पर बहुत बधाई देता हूं और राष्ट्र के विकास में उनके असीमित योगदान के लिए ऋण स्वीकार करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हम सब दिल्ली में विकास को नई गति देने के लिए यहां इकट्ठे हुए हैं,आप लोगों ने एक साल पहले जिस नई उम्मीद और संकल्प के साथ दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाई थी, उसका परिणाम आज यहां दिख रहा है,मेट्रो के विस्तार से लेकर हजारों सरकारी कर्मचारियों के आवासों तक, देश की राजधानी में सुविधाओं का लगातार मजबूत विस्तार हो रहा है, एक नई मजबूती दी जा रही है।
https://twitter.com/i/status/2030556165797757176
दुनिया का कोई भी व्यक्ति जब भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के बारे में सोचता है तो अक्सर उसके मन में दिल्ली की तस्वीर आती है। दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं है, ये भारत की पहचान भी है, ये भारत की ऊर्जा का प्रतीक है। दिल्ली का विकास केवल एक शहर का विकास नहीं होता, यह पूरे देश की छवि से जुड़ा होता है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज जो मेट्रो का नया सेक्शन शुरू हुआ है, उससे राजधानी के लाखों लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिलने वाली है। खास तौर पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए अब रोज का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा। इन सबके साथ ही गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे एनसीआर के शहरों से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आना-जाना आसान हो जाएगा।




