Skip to content

आसमान में कॉकपिट के भीतर जिंदगी और मौत की चल रही थी लड़ाई…

देश /विदेश /फ्लाई दुबई/फ्लाई दुबई की उड़ान संख्या एफजेड-1073 ने बीते बुधवार को जब अचानक हवा में गोता लगया, तो यात्री अल्मोग इटली को लगा कि विमान जबरदस्त टर्बुलेंस से गुजर रहा है, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि कॉकपिट में जिंदगी और मौत की लड़ाई चल रही थी,उन्होंने बताया कि यात्री केबिन के अगले हिस्से की ओर भाग रहे थे और काकपिट के सामने अफरा-तफरी मची हुई थी,

अल्मोग ने बताया, यह 20-30 सेकेंड तक नीचे गिरता रहा, फिर संभला, फिर दोबारा नीचे गिरने लगा, फिर संभला और तभी हमने देखा कि काकपिट के पास लोग मौजूद थे, रॉयटर के अनुसार, उन्होंने बताया रिजर्व क्रु ने विमान का नियंत्रण संभाला और उसे संतुलित किया,साथ ही कहा यह काफी डरावना था, लेकिन अधिक देर तक नहीं,अधिकतर यात्री शांत रहे और एक-दूसरे का बहुत साथ दिया,

जब हम सऊदी अरब पहुंचे तो वहां मेडिकल स्टाफ, खाने-पीने की चीजों और जरूरत की हर चीज के साथ हमारा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया, को-पायलट को काबू में करने वाले तीन इजरायली नागरिकों में से एक जिका मानेस ने इजरायल के चैनल-12 को बताया, आरोपित पायलट को काबू करने में उन्हें 20-25 मिनट लगे, यह बहुत मुश्किल स्थिति थी,

लेकिन क्योंकि हम इजरायली हैं, इसलिए हमने तुरंत कार्रवाई की, एएनआई के अनुसार उन्होंने दावा किया कि जब को-पायलट कथित तौर पर भारतीय पायलट पर चाकू से हमला कर रहा था तो वह काकपिट के दरवाजे से बाहर गिर गए,यात्री डेनियल ने कहा कि उन्हें पक्का यकीन है कि यह एक आतंकवादी हमला था,

उन्होंने कहा हाथापाई के दौरान मैंने चीखें सुनीं और पायलट का खून जमीन पर देखा जिन्हें बाहर निकाला गया, हमलावर पर काबू करने वाले तीन इजरायली लोग असली हीरो हैं,उन्होंने बताया, जब विमान तेजी से नीचे की ओर गोता लगा रहा था और घूम रहा था, तब ऐसा लगा कि बस, सब खत्म हो गया,

11 सितंबर वाली घटना फिर से हो रही है, न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, मिरियम ओहायोन नामक यात्री ने इजरायली चैनल आइ-24 न्यूज को बताया, कुछ ही मिनटों में हमारा विमान पूरी तरह बेकाबू हो गया और हमें लगा कि बस अब सब खत्म, हम क्रैश होने वाले हैं,हमने विमान में चीखें सुनीं और जब काकपिट का दरवाजा खुला, तो वहां बहुत सारा खून था,

वही इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है, नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें सच्चे हीरो करार दिया,उन्होंने मछार को सच्चा नायक बताते हुए उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की,