Skip to content

अनियत्रित हो कर पलटी अनमोल बस, हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही हो गई मौत,वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल…

ब्रेकिंग जशपुर -अनियत्रित हो कर पलटी यात्री बस, हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही हो गई मौत, वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल, अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है दुर्घटनाग्रस्त बस,

दरअसल करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

वहीं इस घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है।


लोगों के अनुसार बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे,दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।


हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई।


वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।