Skip to content

मेला देखने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म,दो पुलिस के हिरासत में तीसरे की तलाश जारी…

जशपुर / मेला देखने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले ने पुलिस ने कार्यवाई करते हुए दो आरोपियों को लिया हिरासत में वही तीसरे की तलाश जारी है, दरअसल थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता दिनांक 16-02-2026 की रात्रि थाना बागबहार क्षेत्र के एक ग्राम में नाटक कार्यक्रम देखने गई थी, जहां से देर रात तक वापस घर नहीं आने पर पीड़िता के परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा खोज बीन किया जा रहा था, उसी दौरान दिनांक 17.02.2026 की रात्रि में बिजली सब स्टेशन के पास रोड के पास पीड़िता अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली,

जिसे ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात् पीएचसी पत्थलगांव रिफर करने पर पत्थलगांव अस्पताल में पीड़िता का ईलाज किया जा रहा था, इलाज के दौरान पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि दिनांक 16फरवरी 2026 की रात में पीड़िता नाटक देखकर पैदल घर वापस आ रही थी, तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उसे घर पहुंचा देगें कहकर बहला फसलाकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर जबरजस्ती जंगल तरफ ले गये और वहां दोनों लड़कों द्वारा पीड़िता के साथ बारी बारी से जबरन दुष्कर्म किया गया।

मेडिकल रिपोर्ट व मां के बताए अनुसार पुलिस के द्वारा थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 138,70(2)एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के अतंर्गत शून्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत होने से प्रकरण को जांच विवेचना हेतु थाना बागबहार स्थानांतरित करने पर थाना बागबहार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,और अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तकनीकी एवं स्थानीय थाना से विशेष टीम गठित की गई थी,

विवेचना के दौरान पुलिस को पीड़िता ने बताया था कि आरोपी एक काला गुलाबी रंग की मोटर साइकल में थे,एक संदिग्ध मोटर साइकल के संबंध में हिंट मिलने पर पुलिस ने उक्त दिशा में अपने जांच को जारी रखा व आस पास के एरिया में पीड़िता के बताए अनुसार संदिग्ध कलर की जितनी भी मोटर साइकल थी,उनके स्वामियों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही थी,

इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से एक संदिग्ध पल्सर मोटर साइकल पर संदेह होने पर, उसके स्वामियों से पूछताछ पर संदिग्ध सत्यप्रकाश यादव को थाना पत्थलगांव क्षेत्र से ढूंढकर हिरासत में लिया गया और पूछ ताछ पर संदिग्ध सत्यप्रकाश यादव के द्वारा प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया परंतु पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आगे वह झुक गया व अपराध स्वीकार करते हुए बताया,

उक्त घटना दिनांक को वह भी थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में नाटक का कार्यक्रम को देखने गया था, इसी दौरान नाटक देखकर कर वह अपनी पल्सर मोटर साइकल से अपने तीन साथियों के जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसे एक लड़की अकेले जाती हुई मिली, जिस पर आरोपी सत्प्रकाश यादव की नियत खराब होने पर वह, अपने साथियों को कुछ दूरी पर छोड़कर वापस मोटर साइकल से पीड़ित बालिका के पास आया व उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया,

फिर कुछ समय पश्चात उसके साथियों को भी लेकर पीड़ित नाबालिक बालिका के पास लौटा व उसके साथियों ने भी नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान नाबालिक बालिका के बेहोश हो जाने पर आरोपी बालिका को छोड़कर मोटर सायकल से फरार हो गए थे। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी सत्यप्रकाश यादव को हिरासत में लेकर उसका पीड़िता से पहचान की कार्यवाही भी की गई थी,

पीड़िता के द्वारा संदिग्ध सत्य प्रकाश को पहचानने पर उसके कब्जे से, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकल को जप्त करते हुए, प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर, दिनांक 25.02.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपी सत्य प्रकाश यादव की निशान देही पर पुलिस ने मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया था,

जिसमें से एक आरोपी संदिग्ध पीताम्बर लहरे को, जो कि घटना दिनांक आरोपी सत्य प्रकाश यादव व उसके साथी के साथ था, जिसको आज दिनांक 28.02.26 को थाना सीतापुर क्षेत्र से ढूंढ हिरासत में लेकर अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वही मामले में पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना बागबाहर क्षेत्रांतर्गत, नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, मामले का एक आरोपी फरार है, जिसे भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, उसकी तलाश जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा,,,,