Skip to content

कटघोरा उपजेल परिसर में वन महोत्सव और चरण पादुका वितरण कार्यक्रम आयोजित उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन हुए सम्मिलित, तेंदूपत्ता संग्राहकों को पहनाई चरण पादुका

कोरबा। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज कटघोरा उपजेल परिसर में आयोजित वन महोत्सव एवं चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को स्वयं चरण पादुका पहनाकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अल्प समय में पूरा कर दिखाया है। यह नई सरकार की प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।”

महोत्सव के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने एक विशेष पहल के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” पर पौधरोपण भी किया, जिससे लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव का संदेश मिला।

इसके अलावा उन्होंने निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न हिस्सों में जाकर पौधे वितरित करेगा और आमजन को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित रहे।