Skip to content

चार दिनों तक चलनेवाली छठ महापर्व आज नहाय-खाय के साथ हुआ शुरू, जानें पूजन विधि…..

विविध /दीपावली के बाद छठ पूजा का महापर्व पूरे चार दिनों चक चलता है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होता है। इस साल छठ पूजा का पहला दिन यानी कि नहाय 13 नवंबर आज से रहेगा, इस दिन सात्विक आहार और लौकी की सब्जी खाने का विधान है, नहाय-खाय के दिन से ही व्रतियों का अनुष्ठान शुरू होता है,

इस दिन व्रती स्नान कर नए या धुले हुए साफ वस्त्र धारण करती हैं और भगवान सूर्य और छठी मइया का स्मरण करके व्रत का संकल्प लेती हैं, इसके बाद ही सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है, छठ पूजा में नहाय खाय का विशेष महत्व होता है, कहते हैं कि इस दिन व्रत करनी वाली महिलाएं सात्विक आहार ग्रहण कर खुद को पावन और पवित्र छठ पूजा के लिए तैयार करती हैं,

नहाय खाय का भोजन व्रती के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है,तो आइए जानते हैं नहाय-खाय से जुड़े नियम के बारे में, नहाय-खाय के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे शुभ रंग के कपड़े धारण कर लें,फिर सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद छठी मइया का स्मरण कर व्रत का संकल्प लें,

इसके बाद सात्विक भोजन का सेवन करें — छठ पूजा के नहाय-खाय वाले दिन दाल, चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाने की परंपरा है, लौकी को कई जगह कद्दू के नाम से भी जाना जाता है, नहाय-खाय भोजन पूरी तरह सात्विक होता है, जिसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाता है,

कई जगहों पर नहाय-खाय का भोजन मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है,कुछ लोग गैस चूल्हे का भी उपयोग करते हैं,तो अगर आप गैस चूल्हे पर ही खाना बना रहे हैं तो रसोई और चूल्हे की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें,भोजन बनाने में पवित्रता का ख्याल रखें,

नहाय खाय के दिन तैयार किया गया भोजन सबसे पहले व्रत रखने वाली महिलाओं को परोसा जाता है,नहाय-खाय का भोजन प्रसाद होता है,तो इस दिन परिवार के सभी सदस्य स्नान करने के बाद ही प्रसाद ग्रहण करें,व्रती जब भोजन कर लें उसके बाद ही परिवार के दूसरे खाना खाएं,

नहाय-खाय के दिन क्या करें और क्या न करें ?

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें,घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें,इस दिन व्रती और परिवार के अन्य सदस्या भी सात्विक भोजन ही ग्रहण करें,इस दिन तामसिक भोजन (मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन) का सेवन भूलकर भी न करें,इस दिन किसी के लिए मन में कोई नकारात्मक विचार न लाएं और क्रोध से बचें।