📍कोरबा को मिला अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, अब रायपुर-बिलासपुर जाने की जरूरत नहीं
कोरबा। शहर को उसकी पहली हाईटेक, किफायती मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात मिल गई है। मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन रविवार को पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के सान्निध्य में हुआ। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि रहीं।
💐 अतिथियों का सम्मान, फीता काटकर उद्घाटन
नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित इस अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया गया। फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया।

🗣️ “मां को सच्चा सम्मान मिला” – उपमुख्यमंत्री अरुण साव
श्री साव ने कहा, “यह दिन कोरबा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन और डॉ. आकांक्षा जैन ने कोविड काल में जिस समर्पण से सेवा दी, वही भावना इस अस्पताल की नींव बनी है। ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की सोच से प्रेरित होकर यह हॉस्पिटल समाज को समर्पित किया गया है।”
उन्होंने आगे कहा कि “मां के लिए इससे बड़ा सम्मान क्या हो सकता है कि बेटा हजारों लोगों की सेवा का संकल्प ले।” उन्होंने जैन परिवार को बधाई देते हुए कामना की कि माता सर्वमंगला का आशीर्वाद इस सेवा यज्ञ पर बना रहे।
👨⚕️ कोविड योद्धाओं की पहल: सेवा, समर्पण और संकल्प
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. शेफाली जैन ने इस सेवा संस्थान के उद्देश्यों को साझा किया।
🏥 एमजेएम हॉस्पिटल: एक नज़र में
“बेहतर इलाज, कम खर्च, भरोसेमंद सेवा” — डॉ. प्रिंस जैन
डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि यह हॉस्पिटल उनकी मां मीना जैन को समर्पित सपना है। उन्होंने कहा कि, “हमारा उद्देश्य है – गुणवत्तापूर्ण इलाज को आम लोगों की पहुंच में लाना। यह कोरबा का सबसे भरोसेमंद और सस्ता अस्पताल बनेगा।”
📉 किफायती इलाज, कई सेवाएं एक छत के नीचे
विशेष सुविधाएं:
✔️ 100 बेड
✔️ 22 बेड आईसीयू
✔️ 5 बेड एनआईसीयू
✔️ मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
✔️ 24 घंटे इमरजेंसी
✔️ सोनोग्राफी, एक्सरे, सीटी स्कैन
✔️ हाईटेक पैथोलॉजी लैब
अन्य सेवाएं:
➡️ नॉर्मल व ऑपरेशन डिलीवरी
➡️ महिला स्वास्थ्य सेवाएं
➡️ ईको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट
➡️ फिजियोथेरेपी, फार्मेसी
➡️ कार्डियक एम्बुलेंस
➡️ प्राइवेट व सेमी-प्राइवेट रूम
💊 मरीजों को 10% तक की छूट
उद्घाटन के बाद हुए निरीक्षण में उपमुख्यमंत्री अरुण साव को बताया गया कि मरीजों को मेडिकल व आईपीडी सेवाओं में 10% तक की छूट, स्पेशल ट्रीटमेंट और फुल बॉडी चेकअप जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
🔁 अब कोरबा को नहीं जाना होगा बाहर
डॉ. जैन ने बताया कि “जो सुविधाएं अब तक रायपुर या बड़े शहरों में मिलती थीं, वे अब कोरबा में आधे से भी कम खर्च में उपलब्ध होंगी। यह स्वास्थ्य मिशन 24×7 जनता के लिए समर्पित रहेगा।”




